Share Market Today Falling: क्या आज फिर शेयर बाजार में मचेगा कोहराम? ग्लोबल मार्केट ने खोला राज, लेकिन इन शेयरों में हो सकती है बड़ी कमाई

Share Market Today Falling: गुरुवार को निफ्टी 1.6% गिरा, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। यूएस-ईरान तनाव, महंगा कच्चा तेल और बढ़ती ग्लोबल बॉन्ड यील्ड बाजार पर दबाव बना रहे हैं। लेकिन गिफ्ट निफ्टी के सपाट संकेतों से आज बाजार की शुरुआत स्थिर रहने की उम्मीद है।

Share Market Today Falling: क्या आज फिर शेयर बाजार में मचेगा कोहराम? ग्लोबल मार्केट ने खोला राज, लेकिन इन शेयरों में हो सकती है बड़ी कमाई

(Share Market Today Falling/Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 25, 2026 / 09:20 am IST
Published Date: September 25, 2026 9:14 am IST
HIGHLIGHTS
  • निफ्टी 1.6% टूटा
  • GIFT Nifty से सपाट शुरुआत के संकेत
  • Waaree Energies समेत कई शेयरों पर नजर

नई दिल्ली: Share Market Today Falling: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी 1.6% टूट गया जो 8 जुलाई के बाद इसकी सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट (Share Market Today Falling) रही। इस गिरावट के बाद निवेशकों की नजर शुक्रवार के कारोबार पर है। बाजार में यह सवाल बना हुआ है कि क्या हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी बिकवाली का दबाव जारी रहेगा। वहीं, गिफ्ट निफ्टी सपाट से हल्की बढ़त के साथ शुरुआत के संकेत दे रहा है। सुबह करीब सात बजे गिफ्ट निफ्टी 0.17% ऊपर कारोबार कर रहा था।

यूएस-ईरान तनाव और महंगे तेल ने बढ़ाई चिंता

भारतीय बाजार (Stock Market News Today) के लिए भू-राजनीतिक तनाव अब भी एक बड़ी चिंता बना हुआ है। यूएस और ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस संकेतों के बाद निकट भविष्य में किसी समाधान की उम्मीदों पर असर पड़ा है। दूसरी ओर कच्चे तेल की ऊंची कीमतें भी बाजार पर दबाव डाल रही हैं। महंगे तेल से भारत के आयात बिल और महंगाई को लेकर चिंता बढ़ गई है।

एशियाई बाजारों में भी कमजोरी

ग्लोबल बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी का असर एशियाई बाजारों (Asian Market) पर भी दिखाई दिया। अमेरिकी 30-वर्षीय ट्रेजरी यील्ड 2004 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई, जबकि 10-वर्षीय यील्ड भी बढ़ी। शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में कमजोरी बनी रही। अमेरिका में S&P 500 मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। तेल की कीमतों और बॉन्ड यील्ड में तेजी ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है।

सोना, रुपया और विदेशी निवेशकों पर नजर

सोने की कीमतों (Gold Price) में शुक्रवार को नरमी देखने को मिली। मजबूत डॉलर और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रखने की उम्मीदों का असर सोने पर पड़ा। दूसरी ओर गुरुवार को रुपया 23 पैसे कमजोर होकर 95.96 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 5,027 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4,201 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच शुक्रवार को कुछ कंपनियों के शेयर खास (Down Share List Today)  फोकस में रह सकते हैं। कॉर्पोरेट घटनाक्रमों के कारण Waaree Energies, Lemon Tree Hotels. PB Fintech और Dr Lal PathLabs समेत कई शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी। इसके अलावा India VIX 23% बढ़कर 12.69 पर बंद हुआ, जो बाजार में बढ़ी अस्थिरता को दर्शाता है। ऐसे में आज के कारोबार में ग्लोबल संकेत, तेल की कीमतें और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां अहम रहेंगी।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।