राहुल ने बीएचईल बोलकर गलती की, कांग्रेस ने भाषण जस का तस जारी भी कर दिया

Ads

राहुल ने बीएचईल बोलकर गलती की, कांग्रेस ने भाषण जस का तस जारी भी कर दिया

  •  
  • Publish Date - August 11, 2018 / 02:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस भवन के लोकार्पण के दौरान राहुल गांधी ने बीएसएनएल की जगह बीएचईल कह दियाइसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। बीजेपी के राष्र्टीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी का वीडियो ट्वीट कर कहा कि, राहुल गांधी बताएं ​बीएचईएल ने कब मोबाल बनाया है। संबित पात्रा के ट्वीट के बाद राहुल गांधी ट्विटर पर जमकर ट्रोल हुए।

हालांकि इसके बाद राहुल से बड़ी गलती कांग्रेस ने कीराहुल गांधी के भाषण में हुई गलती को जस का तस कांग्रेस ने मीडिया में जारी कर दियायानि राहुल गांधी की मीडिया टीम ने राहुल की गलती को सुधारने की बजाय उसे और उजागर करते हुए जारी होने वाली प्रेस रिलीज में भी बीएचईएल ही लिख दिया।

यह भी पढ़ें : धन्यधरा : गोठ एप में जानिए कोरिया जिले में राम वनगमन पथ के बारे में जानकारी

अब कांग्रेस ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि संबित पात्रा राहुल गांधी को सलाह देने से पहले पीएम की उन बातों पर गौर करें जहां वे लगातार गलती करते रहे हैं। वहीं बीजेपी ने राहुल की गलती पर उन्हें अध्ययन करने की सलाह दी है।

वेब डेस्क, IBC24