Dharmendra Pradhan On Rahul Gandhi Statement: 'छात्रों का राजनीतिक हथियार के तौर पर बेशर्मी से इस्तेमाल कर रहे है', राहुल गांधी पर भड़के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, X पोस्ट हो रहा वायरल.../image: AI Generated
नई दिल्ली। Dharmendra Pradhan On Rahul Gandhi Statement: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन 28 जून से लगातार जारी है। इस दौरान पुलिस के जवानों और छात्रों के बीच झूमाझटकी भी देखने को मिली। इस दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने छात्रों पर आंसू गैस के गोले भी छोड़ें। वहीं कल यानि मंगलवार, 21 जुलाई को संसद के बाहर राहुल गांधी, प्रियंक गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए थे।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी से मिलकर उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। तब भारी पुलिस फोर्स आई और सभी को उठा ले गई। इसके बाद पक्ष विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सामने आ गए।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट शेयर कर नेता प्रतिपक्ष पर जमकर निशाना साधा है, शिक्षा मंत्री ने लिखा- विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी संसद के मॉनसून सत्र के दौरान हंगामा करने के लिए छात्रों का राजनीतिक हथियार के तौर पर बेशर्मी से इस्तेमाल कर रही है। राहुल गांधी और कांग्रेस ने माननीय प्रधानमंत्री के आवास के बाहर धरना देने का रास्ता चुना, जिससे आम जनता को परेशानी हुई और सुरक्षा के तय नियमों की अनदेखी की गई।
सरकार द्वारा विस्तृत चर्चा के लिए तैयार होने की बात कहने के बाद भी, कांग्रेस ने लोकतांत्रिक बहस के बजाय राजनीतिक तमाशा खड़ा करना चुना। उनका मकसद कभी भी छात्रों के लिए समाधान खोजना नहीं था, बल्कि राजनीतिक सुर्खियां बटोरने के लिए हंगामा करना था। राहुल गांधी के लिए यह मामला छात्रों से जुड़ा नहीं है। यह मामला चर्चा के हर सही रास्ते के खुले होने के बावजूद टकराव पैदा करने का है।
Dharmendra Pradhan On Rahul Gandhi Statement हमारी सरकार सदन में NEET पर चर्चा करने और युवाओं की हर जायज चिंता का समाधान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भारत के छात्र राजनीतिक अभियान में मोहरे की तरह इस्तेमाल किए जाने के बजाय बेहतर व्यवहार के हकदार हैं। वे अराजकता के बजाय निश्चितता, नारों के बजाय समाधान और हंगामे के बजाय जिम्मेदारी के हकदार हैं। हम छात्रों के प्रति केवल आक्रोश दिखाने से कहीं अधिक के लिए जिम्मेदार हैं। हम उन्हें जवाब, सुधार और जवाबदेही देने के लिए जिम्मेदार हैं। हमारी सरकार ठीक यही सब करने के लिए प्रतिबद्ध है।
LoP Shri @RahulGandhi and @INCIndia continue to shamelessly exploit students as political tools to manufacture disruption during the Monsoon Session of Parliament.
Shri @RahulGandhi and @INCIndia chose to stage a dharna outside the Hon'ble Prime Minister's residence , causing…
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) July 21, 2026
आपको बता दें कि इन सारे विरोध के पीछे एक ही मांग है- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, साथ ही पेपर लीक की जांच हो, राहुल गांधी की मांग है कि छात्रों पर की गई FIR रद्द किया जाए।
ये भी पढ़ें