22 अक्टूबर को आएंगे राहुल गांधी, प्रदेश स्तरीय किसान सभा को करेंगे संबोधित
22 अक्टूबर को आएंगे राहुल गांधी, प्रदेश स्तरीय किसान सभा को करेंगे संबोधित
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 22 अक्टूबर को रायपुर आएंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को फोन पर दी।
अपने प्रवास के दौरान राहुल गांधी प्रदेश स्तरीय किसान सभा को संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी मिलते ही प्रदेश कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरण में होना है।
यह भी पढ़ें : बैंक मीटिंग के दौरान अचानक गिरा अजगर,देखें वीडियो
इसे देखते हुए माना जा रहा है कि पहले चरण के मतदान पर फोकस करते हुए राहुल गांधी के किसान सभा की योजना बनाई गई है। हालांकि पहले चरण में जिन विधानसभा सीटों पर मतदान होना है उसमें बस्तर और राजनांदगांव संभाग की 18 सीटें शामिल हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


