राहुल के बस्तर दौरे की तैयारी, PL पुनिया और भूपेश बघेल ने लिया तैयारियों का जायजा
राहुल के बस्तर दौरे की तैयारी, PL पुनिया और भूपेश बघेल ने लिया तैयारियों का जायजा
राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियों के लिए कांग्रेस ने रायपुर से लेकर जगदलपुर तक कसरत शुरू कर दी है। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा और इसे अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और दोनों प्रभारी सचिव कमलेश्वर पटेल और अरूण उरांव आज रायपुर पहुंचे। फिर जगदलपुर के लिए रवाना हो गए। पुनिया ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ में जबर्दस्त उत्साह है। 28 और 29 जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान राहुल गांधी जगदलपुर भी जाएंगे और वहां आदिवासियों से भी मिलेंगे।
किसानों की मौत के मुद्दे पर पुनिया ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को निशाने पर लिया। साथ ही भाजपा नेता संत कुमार नेताम को रिश्वत देने की कोशिश के मामले में कहा कि सब कुछ CM हाउस के CCTV कैमरे में कैद है। पुनिया ने गरियाबंद के सुपाबेड़ा में लोगों की मौत के लिए भी प्रदेश सरकार को दोषी ठहराया है। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय के थका हुआ नेता कहे जाने पर कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री की सेहत का ख्याल रखना चाहिए।

Facebook


