फूल चौक स्थित फूल दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
फूल चौक स्थित फूल दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
रायपुर। रायपुर के फुल चौक स्थित फुल दुकानों में देर रात आग लग गई। जिससे लाखों के नुकसान की आशंका है। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि बीती देर रात धुंआ देखकर मौजूद लोगो ने फायर बिग्रेड को फोन किया तो मौके पर पहुंची दमकल की गाडी खराब निकली।
पढ़ें- भारत बंद को दवा और सराफा कारोबारियों का समर्थन,स्कूल,कॉलेज,ऑटो,पेट्रोल पंप बंद से अलग
जब तक दुकानो में लगी आग दुसरी दुकानो में भी फैल गई। लेकिन मौके पर मौजूद इलाके के पार्षद और स्थानीय लोगो ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया जिसकी वजह से आग पुरे इलाके में फैलने से बच गई और बडा हादसा टल गया। सूरज पुष्प भंडार,संतोषी पुष्प भंडार और बजरंग पुष्प भंडार की दुकाने पुरी तरह जल गई। दुकान मालिकों के मुताबिक दुकान में रखे फ्रिज का कम्प्रेशर फटने की वजरह से आग लगना बताया जा रहा है। फिलहाल मौके पर पहुंची दमकल से आग पर पुरी तरह काबू पा लिया गया।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


