बीजेपी ने कांग्रेस के वचन पत्र को बताया झूठ का पुलिंदा, राकेश सिंह ने कहा- कोई फर्क नहीं पड़ने वाला
बीजेपी ने कांग्रेस के वचन पत्र को बताया झूठ का पुलिंदा, राकेश सिंह ने कहा- कोई फर्क नहीं पड़ने वाला
भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के जारी घोषणा पत्र(वचन पत्र) को झूठ का पुलिंदा बताया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कांग्रेस के वचन पत्र को वास्तव में झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा है कि कांग्रेस एक बात अच्छे तरीके से जानती है कि वो सरकार में आने वाली नहीं है, तो जनता से किसी भी तरह के वादे करें, उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
बीजेपी प्रदेशअध्यक्ष ने कहा कि हम बेरोजगारी भत्ता का लॉलीपॉप देकर युवाओं को घर पर नहीं बिठाना चाहते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश सरकार की लोकप्रिय योजनाओं को नया रूप देने की कोशिश की है। जिसने कभी बेटियों को एक साइकिल नहीं दी, वह स्कूटी देने की बात करें, ये शोभा नहीं देता। वचन पत्र में उसकी ताकत होती है जिसकी प्रमाणिकता होती है।
यह भी पढ़ें : जोगी ने अमित शाह और राहुल को दी चुनौती, कहा- संकल्प और घोषणा पत्र को स्टॉम्प पर लिखकर दें शपथपत्र
वहीं रामकृष्ण कुसमरिया सहित नाराज नेताओं को लेकर राकेश सिंह ने कहा कि हम इन कार्यकर्ताओं को मनाने में सफल होंगे। बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 28 नवंबर को होना है। जबकि मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

Facebook


