न्यायिक अधिकारियों की कॉन्फ्रेंस में बोले रमन- ‘किसी भी अपराध का पहला शिकार राज्य सरकार होती है’
न्यायिक अधिकारियों की कॉन्फ्रेंस में बोले रमन- ‘किसी भी अपराध का पहला शिकार राज्य सरकार होती है’
रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा है कि नक्सल विकास के कारण प्रदेश में अपराध बढ़ा है। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराध का पहला शिकार राज्य सरकार होती है और इस अपराध को रोकने का काम सरकार का ही है। मुख्यमंत्री आज प्रदेश भर के न्यायिक अधिकारियों की कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। नया रायपुर के संवाद बिल्डिंग में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और चीफ जस्टिस टीबी राधाकृष्णन ने किया।
इस कॉन्फ्रेंस में सभी कलेक्टर, एसपी और इन्वेस्टिगेशन अधिकारी मौजूद हैं। इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य ‘न्यायिक मामलों का निपटारा त्वरित गति से हो, न्यायिक मामलों में टेक्नोलॉजी का उपयोग कैसे करें है।
यह भी पढ़ें : नीट एग्जाम के लिए रायपुर,बिलासपुर में 49 केंद्र बनाए गए, छग में 15 हजार छात्र देंगे एग्जाम
इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि किसी भी अपराध का पहला शिकार राज्य सरकार होती है और इस अपराध को रोकने का काम सरकार का ही है। नक्सल विकास के कारण अपराध बढ़ा ही है। औद्योगिकीकरण के चलते बाहर के लोगों का प्रवेश होता है, इसमे कुछ तत्व ऐसे होते है जो अपराध को अंजाम देते हैं। किसी भी घटना पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करे। सस्ता न्याय और समय पर न्याय पीड़ित को मिलना चाहिए। अपराधी के मन मे भय होगा तभी अपराध कम होगा।
वहीं चीफ जस्टिस टीबी राधाकृष्णन ने कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी कामों में हरिश्चंद्र नही बन सकते लेकिन हमारी जांच में हरिश्चंद्र जैसी सत्यता होनी चाहिए। हमें साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। अपराध को रोकने टेक्नालॉजी का उपयोग जरूरी है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


