सीएम रमन सिंह ने अनुसूचित जनजातियों को दिया लगातार 3 बार जीत का श्रेय
सीएम रमन सिंह ने अनुसूचित जनजातियों को दिया लगातार 3 बार जीत का श्रेय
कांकेर समाजिक समरस्ता के कार्यक्रम में शामिल होने सीएम डॉ रमन सिंह कांकेर पहुंचे, नहरदेव मैदान में एसटी-एससी आभार कार्यक्रम के साथ-साथ मेला भाटा में साहू समाज द्वारा आयोजित कर्मा जयंती में शामिल हुए। छग सरकार के ऐतिहासिक फैसले को लेकर अनुसूचित जाति जनजाति के आभार कार्यक्रम में सम्मलित होने कांकेर पहुंचे प्रदेश के मुखिया डॉ रमन सिंह का भव्य स्वागत हुआ, सामाजिक समरस्ता के इस कार्यक्रम में सभी समाज के लोगों ने डॉ रमन सिंह का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ के इस डाॅक्टर की ‘माय बेटी’ मुहिम को यूएन ने ‘नो यूअर गोल्स’ में किया शामिल
छग की 22 जनजाति और 5 समूह को मात्रात्मक त्रुटि के कारण वर्षों से जाति प्रमाणपत्र से लेकर नौकरी तक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। 31 दिसम्बर 2017 को लिए इस निर्णय को मुख्यमंत्री खाद्यान योजना के बाद लिया गया सबसे बड़ा निर्णय मानते है। मुख्यमंत्री ने अपनी 3 बार जीत का श्रेय अनुसूचित जनजाति को देते हुए।
यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ ओपन बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में बंटा 12वीं अंग्रेजी का पेपर
इस निर्णय की ताकत उन्ही से मिलना बताया, हजारों की संख्या में आये लोगों को धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री ने बीजापुर के जंगला आना और उनके हित के लिए सोचना बस्तरवासियों के विकास के लिए संवेदनशील होना बताया, इस कार्यक्रम मे मंत्री केदार कश्यप और महेश गागड़ा के साथ सभी आयोग के अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री कलेक्टरेट चैक पर बाबा साहेब की मूर्ति का अनावरण कर मेला भाटा में साहू समाज के कर्मा जयंती और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


