रमन ने शिक्षाकर्मियों को दिए खुशखबरी के संकेत, जल्दबाजी न करें,पक्ष में है सरकार
रमन ने शिक्षाकर्मियों को दिए खुशखबरी के संकेत, जल्दबाजी न करें,पक्ष में है सरकार
रायपुर- छत्तीसगढ़ के शिक्षाकर्मियों को खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। सरकार उनके पक्ष में है और जो बेहतर होगा, सरकार फैसला लेगी।
मुख्यमंत्री डॉ सिंह ने माना विमानतल पर शिक्षाकर्मियों के महापंचायत के सवाल पर मीडिया से बातचीत में कहा कि संविलियन की शुरूआत मध्यप्रदेश से हुई है, हाईपावर कमेटी को वहां भेजा गया है। वे नियम शर्तों के अध्ययन के बाद अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। सरकार इसके आधार पर की फैसला लेगी।
ये भी पढ़ें- शिक्षाकर्मियों के समर्थन में खुलकर सामने आए सिंहदेव, सीएम और संघ को लिखा पत्र
उन्होंने कहा कि शिक्षा कर्मियों को जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। सरकार उनके पक्ष में है और उनकी भविष्य के लिए कोई न कोई बेहतर फैसला लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शिक्षाकर्मी संविलियन की मांग को लेकर 11 मई को महापंचायत कर रहे हैं। जिसमें प्रदेश भर के शिक्षाकर्मी शिरकत कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार संविलियन के लिए टाल मटोल कर रहे है, लिहाजा वे बड़े आंदोलन का ऐलान कर सकते हैं।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


