रमन ने कहा- चौथी बार बन रही है बीजेपी की सरकार, पीसीसी अध्यक्ष के ट्वीट पर बोले- उन्हें क्या सपना आता है, मुझे आज तक समझ नहीं आया

रमन ने कहा- चौथी बार बन रही है बीजेपी की सरकार, पीसीसी अध्यक्ष के ट्वीट पर बोले- उन्हें क्या सपना आता है, मुझे आज तक समझ नहीं आया

रमन ने कहा- चौथी बार बन रही है बीजेपी की सरकार, पीसीसी अध्यक्ष के ट्वीट पर बोले- उन्हें क्या सपना आता है, मुझे आज तक समझ नहीं आया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: December 7, 2018 10:36 am IST

रायपुर। राजस्थान और यूपी दौरे से लौटे मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा है कि राजस्थान के चुनाव अभियान में गया था, पिछले एक हफ्ते में जबरदस्त परिवर्तन राजस्थान के वातावरण में देखने को मिला है। पीएम, राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूरी पार्टी खड़ी हुई थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि राजस्थान में बेहतर रिजल्ट होगा और फिर से सरकार बनाने में सफल होंगे।

वहीं एकात्म परिसर में हो रही बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि सभी हमारे विधायक जो चुनाव में लड़े है और उनके संचालक, जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह की उपस्थिति में मतदान की तैयारियां, उस दिन क्या सावधानियां रखना है इन सबकी तैयारी पर चर्चा होगी। साथ ही, 11 दिसंबर के बाद कार्यक्रम निर्धारित करने है क्योकि निश्चित तौर पर चौथी बार बीजेपी की सरकार बन रही है। हमारे लोगों को तैयार करके मतगणना ठीक से कराएं, जीतकर सब रायपुर आएं, उसकी भी तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें : मच्छरों से मुक्त है गांव का आधा हिस्सा, जादूगर के जादू का असर मानते हैं ग्रामीण 

ईवीएम पर कांग्रेस के सवाल उठाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे समझ के नहीं आ रहा है, ये लोग कोई न कोई नया बहाना ढूंढ़ते है। ईवीएम पर बार-बार शंका जाहिर की जाती है। हर चुनाव निष्पक्ष और बेहतर तरीके से होते हैं। उन्हें चुनाव आयोग पर विश्वास करना चाहिए। वो जो भी कर रहा है बेहतर तरीके से कर रहा है। वहीं उन्होंने भूपेश बघेल की ट्वीट पर कहा कि उन्हें क्या सपना आता है मुझे आज तक समझ नहीं आया। दिन में भी कोई जागते-जागते सपना देख सकता है, इसका उदाहरण हैं। भितरघातियों की शिकायत के संबंध में उन्होंने कहा कि इस बारे में बाद में चर्चा होगी।


लेखक के बारे में