रमन ने तीजन बाई से फोन पर की बातचीत, स्वास्थ लाभ के लिए दी शुभकामनाएं
रमन ने तीजन बाई से फोन पर की बातचीत, स्वास्थ लाभ के लिए दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। तीजन बाई के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने आज शाम उनसे टेलीफोन पर बातचीत की और उन्हें विश्वास दिलाया कि उनका बेहतर से बेहतर इलाज करवाया जाएगा। सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।
बता दें कि पद्मश्री और पद्मभूषण अलंकरणों से सम्मानित तीजन बाई को दिल का दौरा आने के बाद भिलाई के सेक्टर-9 के अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिला प्रशासन को, भिलाई सेक्टर-9 अस्पताल के डॉक्टरों को और सभी संबंधित अधिकारियों को तीजन बाई के स्वास्थ्य और उनके इलाज का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


