भाजपा में शामिल उईके का छलका दर्द,कहा- भूपेश बघेल और चरणदास महंत से था बहुत परेशान

भाजपा में शामिल उईके का छलका दर्द,कहा- भूपेश बघेल और चरणदास महंत से था बहुत परेशान

भाजपा में शामिल उईके का छलका दर्द,कहा- भूपेश बघेल और चरणदास महंत से था बहुत परेशान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: October 14, 2018 7:48 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे रामदयाल उईके ने कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद रविवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। उईके ने कांग्रेस के बड़े नेताओं पर आरोप लगाया है।  

पढ़ें- राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 10 लोगों की मौत, 7 की हालत गंभीर

उईक के मुताबिक वे पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल और चरणदास महंत से बहुत परेशान थे। उन्होंने आगे कहा कि भूपेश सीडी बनाकर राजनीति करना चाहते हैं। महंत पर उन्होंने परेशान करने का आरोप लगाया है।  भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए उईके ने कहा कि ये नेता आदिवासी नेताओं को खत्म करना चाहते हैं। भूपेश बघेल कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं का सम्मान नहीं करते है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रामदयाल उईके ने कोरबा के चार सीटों पर जीत का दावा किया है। आपको बतादें कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे रामदयाल उईके को शनिवार को अमित शाह ने भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। 

पढ़ें- गनर ने जज की पत्नी और बेटे को गोली मारी, दोनों की हालत गंभीर

आपको बतांदे रामदयाल उईके बिलासपुर के पाली, तानाखार से विधायक हैं। कांग्रेस से उईके का जाना पार्टी का बड़ा झटका है। जाहिर है सत्ता पक्ष बीजेपी को बड़ा फायदा हुआ है। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24

 

 

 

 

 


लेखक के बारे में