राजिम कुंभ में आए साधु पर नाबालिग ने लगाया रेप की कोशिश का आरोप

राजिम कुंभ में आए साधु पर नाबालिग ने लगाया रेप की कोशिश का आरोप

राजिम कुंभ में आए साधु पर नाबालिग ने लगाया रेप की कोशिश का आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: February 15, 2018 10:11 am IST

राजिम कुम्भ के संत समागम क्षेत्र में बुधवार रात 11 बजे एक साधु ने 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार का प्रयास किया। बालिका के चिल्लाने पर आसपास की कुटिया में मौजूद अन्य साधु वहां पहुंचे और बाहर लगे धमतरी पुलिस के कण्ट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। घटना के बारें में सुनकर पुलिसवालों के होश उड़ गए और मीडिया को घटना के पता चलने पर मचने वाले सम्भावित हंगामे को देखते हुए तत्काल घटना क्षेत्र के प्रवेश द्वार पर 4 गनमैन को खड़ा कर दिया गया। इससे कोई भी व्यक्ति अंदर-बाहर नहीं हो पाया।

छत्तीसगढ़ के भिलाई से यौन शोषण के आरोप में चर्च का पादरी गिरफ्तार

रात में ही पुलिस के दो अधिकारी बालिका को महिला पुलिसकर्मियों के संरक्षण में रायपुर रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचे और बालिका को उसके पिता को सौंप दिया। पुलिस ऐसी किसी भी घटना के होने से इनकार करते हुए दूसरी बात कह रही है, जबकि घटना क्षेत्र में मौजूद रहे साधु आपसी चर्चा में पूरी वास्तविकता बयां कर रहे हैं।

फ्लाई ऐश फैक्ट्री में घायल मजदूर की मौत, फैक्ट्री संचालक भाजपा नेता पर मामला दर्ज

जानकारी मिली है कि बालिका अपने दोनों पैर से दिव्यांग साधु पिता के साथ कटनी से कुम्भ में आई हुई थी। कुम्भ समाप्ति के बाद बुधवार को साधुओं की रवानगी हो रही थी, इसी बीच बालिका अपने पिता से बिछड़ गई। रात 8 बजे उसका पिता रायपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो चुका था। इधर वहशी साधु ने बालिका को उसके पिता से मिला देने का झांसा देकर अपने कुटिया में रख लिया और रात 11 बजे बालिका के साथ जबरदस्ती का प्रयास कर रहा था।

देखें वीडियो –

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में