अष्ट्मी के दिन आठ साल की बच्ची से बलात्कार फिर हत्या
अष्ट्मी के दिन आठ साल की बच्ची से बलात्कार फिर हत्या
कोरिया। खड़गवां थाने के पास ऐसे घटना घटी गई जो पुरे प्रदेश को शर्मशार कर देगी। एक आठ वर्षीय बच्ची नवरात्र में देवी मां के मंदिर के पास लगे मेले में घूम कर लौट रही थी तो गयी थी तो भोलू नामक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया और उसके बाद पत्थर से कुचल कर उसकी हत्या कर दी। कल मंदिर के पीछे बच्ची की विभत्स लाश बरामद की गयी। लाश की हालत ऐसी थी जिसे देखकर ये मालूम हो रहा था कि बच्ची के साथ रेप किया गया है। पुलिस ने इस मामले में पड़ताल शुरू की, तो पता चला कि घटनास्थल के आसपास भोलू नाम के एक युवक मौजूद था.. थाने में पुलिस ने कड़ाई से पुछताछ की, तो आरोपी भोलू ने इस बात को स्वीकार कर लिया कि उसने ही बच्ची की हत्या की और फिर पहचान मिटाने की डर से बच्ची का चेहरा कुचल दिया। हत्या के पहले उसने उस मासूम बच्ची के साथ दो बार रेप भी किया।
ये भी पढ़े –बस्तर के लिए राहुल गाँधी ने 14 आब्जर्बर की नियुक्ति की
आरोपी ने घटनाक्रम का जब खुलासा किया तो वो रोंगटे खड़े करने वाला था। आरोपी भोलू के मुताबिक बच्ची अकेले मेले से लौट रही थी, तो उसने बच्ची को चाकलेट और 10 रुपये देने का लालच देकर गोद में उठा लिया और फिर झाड़ियों में ले गया,,,जहां पहले उसके बलात्कार किया…जब बच्ची ने विरोध किया और घर में पूरी बात बता देने की बात कही तो हवस में पागल हो चुके युवक बच्ची को घसीटते हुए झाड़ियों में और दूर ले गया और फिर उसके साथ दोबारा रेप किया। दूसरी बार रेप करने के बाद बच्ची के चेहरे को पत्थर से कुचल दिया, ताकि उसकी पहचान नहीं हो सके। इतना कुछ करने के बाद भी हवसी दरिंदे की हैवानियत खत्म नहीं हुई.. उसने मृत पड़ी बच्ची की नाजुक अंगों में झाड़ी से निकाले डंडे को डाल दिया और वहां से भाग गया।
वेब टीम ibc24

Facebook


