राजधानी के कंटेनमेंट जोन में बांटा गया कीड़ा लगा राशन, लोगों ने प्रशासन के करतूत पर जताई नाराजगी

राजधानी के कंटेनमेंट जोन में बांटा गया कीड़ा लगा राशन, लोगों ने प्रशासन के करतूत पर जताई नाराजगी

राजधानी के कंटेनमेंट जोन में बांटा गया कीड़ा लगा राशन, लोगों ने प्रशासन के करतूत पर जताई नाराजगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: May 23, 2020 6:06 pm IST

रायपुर। राजधानी रायपुर के कंटेन्मेंट जोन सड्डू के Bsup कॉलोनी में जिला प्रशासन ने कीड़े लगा हुआ राशन बांटा है। लोगों को कीड़ा हुआ राशन बांटने के बाद देखा गया कि राशन से बदबू आ रही थी।

ये भी पढ़ें: नक्सलियों की मदद करने वालों को चिहांकित कर कार्रवाई के निर्देश, डीजीपी ने की पुलिस अधिकारियों से चर्चा

बता दे कि दो दिन पहले ही यहां एक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद इस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। आज ही यहां नगर निगम के कमिश्नर ने दौरा का चीजों का मुआयना किया था। और यहां के सभी चेकपोस्ट में नगर निगम के कर्मचारियों को तैनात करने के निर्देश दिए थे।

ये भी पढ़ें: नगर निगम की बड़ी लापरवाही उजागर, कोविड-19 अस्पताल क…

यहां के लोगों ने बताया कि ​प्रशासन द्वारा आज रात में 9 बजे यह राशन बांटा गया, यहां से लोग बाहर राशन लेने नहीं जा पा रहे हैं, इसलिए उन्हे राशन बांटा गया लेकिन ऐसा राशन बांटा गया कि कोरोना से तो बाद में यह राशन खाने और फूड प्वाइजनिंग का शिकार पहले ही लोग हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR दर्ज, महिला से छेड़छाड़ …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com