प्रदेश में आज रिकॉर्ड 1374 नए संक्रमित मरीजों की पहचान, 55 हजार के पार पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा
प्रदेश में आज रिकॉर्ड 1374 नए संक्रमित मरीजों की पहचान, 55 हजार के पार पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा
भोपाल। मध्यप्रदेश में आज रिकार्ड 1374 नए संक्रमित मरीजों की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है। नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 55 हजार 695 हो गई है। दूसरी ओर राहत की खबर यह है कि आज 1074 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
Read More News: 25 से 28 अगस्त तक छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेता…
सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। प्रदेश में अब तक 42 हजार 247 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर अपने घर लौटे हैं। वहीं प्रदेश में आज सबसे ज्यादा 19 संक्रमितों की मौत हो गई। जिसके बाद अब मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1263 हो गई है।
Read More News: अब किसी भी व्यक्ति को नहीं किया जाएगा क्वारंटाइन! जिला प्रशासन ने ज…
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 12 हजार 185 हो गई है। बता दें कि प्रदेश में पहले के मुकाबले अब तेजी से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।
Read More News: आम जनता के लिए 30 अगस्त तक बंद रहेगा कलेक्टर कार्यालय, निर्देश जारी
नोवल कोरोना वायरस #COVID19
मीडिया बुलेटिन 25 अगस्त 2020
शाम 6 तक अद्यतन#MPFightsCorona#JansamparkMP pic.twitter.com/cH9atnvGMF— DIRECTORATE OF HEALTH SERVICES, MP (@healthminmp) August 25, 2020

Facebook


