Shivpuri BJP News: भाजपा मंडल अध्यक्ष के सोशल मीडिया पर होने चाहिए इतने फॉलोवर्स, बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र प्रभारी को मिला ये टॉस्क, अगली बैठक में होगी समीक्षा
भाजपा मंडल अध्यक्ष के सोशल मीडिया पर होने चाहिए इतने फॉलोवर्स, बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र प्रभारी को मिला ये टॉस्क, Shivpuri BJP News: Kolaras MLA Mahendra Yadav
Nitin Nabin New Team. Image- IBC24 Archive /image: Social Media
शिवपुरी। Shivpuri BJP News सोशल मीडिया पर भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के फॉलोवर्स को लेकर कोलारस विधायक महेंद्र यादव का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में विधायक पार्टी के मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी और बूथ अध्यक्षों के लिए सोशल मीडिया फॉलोवर्स का लक्ष्य तय करने की बात कहते नजर आ रहे हैं। विधायक ने अगली मासिक बैठक में इसकी समीक्षा करने की बात भी कही है।
Shivpuri BJP News जानकारी के मुताबिक भाजपा की मासिक बैठक के दौरान विधायक महेंद्र यादव ने मंडल अध्यक्ष के लिए कम से कम 25 हजार फॉलोवर्स, शक्ति केंद्र प्रभारी के लिए 5 हजार और बूथ अध्यक्ष के लिए 1 हजार फॉलोवर्स का लक्ष्य बताया। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता बढ़ाने की बात कही। बैठक में विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया फॉलोवर्स का जिक्र करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री के 100 मिलियन फॉलोवर्स हैं तो पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के भी सोशल मीडिया पर पर्याप्त फॉलोवर्स होने चाहिए। उन्होंने पदाधिकारियों को सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन और सरकार की गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
अगली बैठक में होगी समीक्षा
विधायक महेंद्र यादव ने बैठक में दिए गए सोशल मीडिया फॉलोवर्स के लक्ष्य की अगली बैठक में समीक्षा करने की बात कही। इसके बाद से विधायक का यह बयान चर्चा में है। बैठक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है। मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी और बूथ अध्यक्षों के लिए अलग-अलग फॉलोवर्स का लक्ष्य तय किए जाने को लेकर अब संगठन के भीतर भी चर्चा है।
ये भी पढ़ें
- Raipur Gang Rape Case: रायपुर में महिला से गैंगरेप, शराब पिलाकर दरिंदों ने बारी-बारी की दरिंदगी, इस इलाके में हुई वारदात से पुलिस के उड़े होश
- India Sri Lanka Test Match Free Entry: अब स्टेडियम में फ्री में मैच देख सकेंगे फैंस, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बीच क्रिकेट बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान….ऐसे मिलेगी एंट्री
- CM Dhami Rishabh Pant News: इस मशहूर क्रिकेटर के लेट नाइट Tweet पर आया CM का जवाब…अपने लिए माँगी थी ये खास चीज, जमकर वायरल हो रहा ये ऑनलाइन डिमांड

Facebook


