इंदौर के लिए राहत भरी खबर, 12 मरीज हुए स्वस्थ, सभी हुए अस्पताल से डिस्चार्ज

इंदौर के लिए राहत भरी खबर, 12 मरीज हुए स्वस्थ, सभी हुए अस्पताल से डिस्चार्ज

इंदौर के लिए राहत भरी खबर, 12 मरीज हुए स्वस्थ, सभी हुए अस्पताल से डिस्चार्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: April 10, 2020 1:04 pm IST

इंदौर। लंबे समय बार इंदौर से राहत की खबर आयी है, यहां 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। प्रशासन ने सभी 12 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। इंदौर में अब तक कुछ 29 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। संभागायुक्त और भाजपा नेता ने इस सभी से मुलाकात कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस के खतरे के बीच रायपुर में पीलिया का प्रकोप, 57 मरीजों …

इसके पहले आज इंदौर में एक और कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की मौत हो गई थी, यह कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की दूसरी मौत है, कल भी एक डॉक्टर की कोरोना से मौत हो गई थी। जिले में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमएचओ डॉ.प्रवीण जड़िया ने इसकी पुष्टि कर दी है। प्रदेश में मौत का आंकड़ा बढ़कर 37 हो गया है। वहीं ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी 37 हो गया है।

ये भी पढ़ें: महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय ने सरकार ने की मांग, राश…

इसके अलावा भी आज ही इंदौर जिले में एक डॉक्टर के अलावा तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। तीनों ही पॉजिटिव मरीज पुरूष थे जिनकी उम्र 52 से 70 साल के बीच थी। ये लोग हॉस्पिटल में भर्ती थे जिनका इलाज चल रहा था।

ये भी पढ़ें: दंतेवाड़ा के लिए राहत की खबर, तबलीगी जमात के सभी 12 सदस्यों की कोरो…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com