MP से राहत भरी खबर, इंदौर से 120 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ , उज्जैन से 111 मरीज स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज

MP से राहत भरी खबर, इंदौर से 120 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ , उज्जैन से 111 मरीज स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज

MP से राहत भरी खबर, इंदौर से  120 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ , उज्जैन से 111 मरीज स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: May 30, 2020 3:08 pm IST

इंदौर। जिले में कोरोना से स्वास्थ्य होकर मरीजों का सिलसिला सतत् जारी है। शनिवार को अरविंदो हॉस्पिटल से एक साथ 120 मरीज़ स्वस्थ होकर अपने घरों में पहुंचे हैं। इसी अस्पताल में कुछ दिनों पहले एक महिला ने बच्चे को जन्म भी दिया था और आज ही महिला अपने नवजात शिशु के साथ घर लौटी।

ये भी पढ़ें: IAS मनोज गोविल को मिला इस विभाग का अतिरिक्त प्रभार, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश

इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने आरती उतारकर सभी मरीजों को विदाई दी। साथ ही सम्मान स्वरूप बच्चे को झूला भेंट किया गया। महिला ने बताया कि कोरोना के लक्षण दिखायी दिये ​थे, जिसके बाद 11 मई को हॉस्पिटल आयी और 12 मई को डिलेवरी हुई। इस विकट परिस्थिति में अस्पताल प्रबंधन ने मेरा और नवजात बच्चे का बहुत ध्यान रखा और बहुत अच्छी सुविधाएं दी।

ये भी पढ़ें: क्वाटाइन सेंटर में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, लखनऊ से लौटी थी महिला

महिला ने माना की समय बहुत चुनौतीपूर्ण था, लेकिन सभी की मेहनत से बच्चे को भी परेशानी नहीं हुई। वहीं डिस्चार्ज हुए अन्य मरीजों ने भी शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया।डिस्चार्ज हुए मरीजों का कहना था कि हमें अस्पताल में सभी सुविधाएं मिली,बेहतर से बेहतर इलाज हुआ। बता दे इंदौर में कोविड-19 के कुल मरीज 3431 हो गई है,जबकि शनिवार रात 1895 अब तक स्वास्थ्य होकर घर जा चुके हैं। 

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 32 नए मरीज मिले, दो हुए डिस्चार्ज, एक्टि…

वहीं उज्जैन जिले में 111 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। ये मरीज RD गार्डी और PTS से डिस्चार्ज हुए हैं। यहां ढोल बजाकर फूल वर्षा कर अस्पताल से विदाई दी गई है। 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com