रेमो डिसूजा की पत्नी ने डॉक्टरों और सलमान खान को धन्यवाद दिया
रेमो डिसूजा की पत्नी ने डॉक्टरों और सलमान खान को धन्यवाद दिया
मुंबई, 25 दिसंबर (भाषा) कोरियोग्राफर-निर्देशक रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा ने शुक्रवार को उस अस्पताल के कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया जहां उनके पति को दिल का दौरा पड़ने के बाद भर्ती किया गया था।
पढ़ें- अभिनेत्री कंगना रनौत पर कोर्ट में मुकदमा दायर, ट्वीटर में रालोसपा अ…
‘डांस इंडिया डांस’ के निर्णायक मंडल के सदस्य और फिल्मकार 46 वर्षीय रेमो को दिल का दौरा पड़ने के बाद कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में 11 दिसंबर को भर्ती कराया गया था।
पढ़ें- कुणाल कामरा और कार्टूनिस्ट रचिता तनेजा के खिलाफ SC सख्त, अवमानना को…
उन्हें 19 दिसंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट लिखकर लिजेल ने सुपरस्टार सलमान खान को भी उनकी सहायता के लिए धन्यवाद दिया।
पढ़ें- शूटिंग के दौरान साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती हुए
उन्होंने लिखा, “यह मेरा सबसे अच्छा क्रिसमस का तोहफा है…… मैं इस पल को हमेशा याद रखूंगी…… भावनात्मक रूप से उथल-पुथल भरे सप्ताह के बाद तुम्हें गले लगा रही हूं। मैं कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों और डॉ सुनील वानी का धन्यवाद करती हूं।”

Facebook


