छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 12 से ज्यादा जिलाध्यक्ष बदले गए
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 12 से ज्यादा जिलाध्यक्ष बदले गए
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बड़ा फेरबदल किया है. 12 से ज्यादा जिलाध्यक्ष बदले गए हैं. कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट जल्द जारी की करेगी. सभी नेताओं की रायशुमारी के बाद नई लिस्ट जारी की जाएगी. नए चेहरों में युवाओं को मौका दिया गया है.
ये भी पढ़ें- संविलियन नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन, कमेटी की रिपोर्ट पर सीएम की प्रतिक्रिया का इंतजार

प्रदेश में इसी साल चुनाव होने है इसलिए कांग्रेस कोई भी खतरा मोल नहीं लेना चाहती है. इसलिए अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को संगठित कर कांग्रेस निराश नहीं करना चाहती है. कार्यकर्ताओं और युवा नेताओं में नया जोश भरकर कांग्रेस प्रदेश की बीजेपी सरकार को हर मोर्चे पर विफल करना चाहती है.
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में आज से बारहवीं की बोर्ड परीक्षा, दिव्यांगों के लिए अलग टाइम टेबल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा को राष्ट्रीय अधिवेशन की आयोजन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं डॉ चरण दास महंत को ड्राफ्टिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है. राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद पहला अधिवेशन होना है.
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


