मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 16 घायल, 8 गंभीर
मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 16 घायल, 8 गंभीर
श्योपुर।मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के हलगांवडा गांव से धान के पौधे की रोपनी कर मजदूर अपने घर वापस ट्रेक्टर ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे की अचानक ककरधा गांव के पास ट्रेक्टर चालक से ट्रेक्टर अनियंत्रित हो गया जिससे ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गया।
ये भी पढ़ें –पुलिस बल के 6350 पदों पर भर्ती को कैबिनेट की मंजूरी, ये भी निर्णय लिए गए
इस दौरान ट्रॉली में सवार 16 मजदूर घायल हो गए जिसमे कुछ बच्चे भी शामिल थे, सूचना मिलते ही घायलो को 108 ओर कुछ वाहनों से जिला अस्पताल लाया गया, जहां 8 को मामूली चोट आयी थी जिन्हे प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई है। बाकी 8 की हालत गंभीर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें –8 आईएएस के तबादले, देखिए सूची
इस विषय में पी.एस.यादव जांच अधिकारी का कहना है कि जैसे ही सूचना मिली कि ककरधा के पास ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई है जिसमे 16 लोग घायल हो गए है, 16 में से 8 का उपचार कराकर रवाना कर दिया है बाकी 8 अभी जिला अस्पताल में भर्ती है।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


