मिलावटी पनीर होने का शक, RPF ने 8 सौ किलो पनीर ज़ब्त किया
मिलावटी पनीर होने का शक, RPF ने 8 सौ किलो पनीर ज़ब्त किया
रायपुर में अमरकंटक एक्सप्रेस से RPF ने मिलावटी होने की आशंका में 8 सौ किलो पनीर जब्त किया है. दस्तावेजों के मुताबिक ये पनीर जयश्री गायत्री फुड प्रोडक्ट सिहोर के किशन मोदी की ओर से रायपुर के कोमल नाम के व्यक्ति के लिए भिजवाया गया है. फिलहाल आरपीएफ ने पनीर को जब्त कर जांच के लिए खाद एवं औषधि विभाग को सौंप दिया है. वहीं पार्सल ऑफिस के अधिकारियो ने मामले से ये कहते हुए पल्ला झाड़ लिया है कि पार्सल ऑफिस का काम केवल सामान को बुक कर गंतव्य तक पहुंचाना होता है. उसमें वास्तव में क्या है ये पता करना आरपीएफ का कामहै. आपको बता दें कि मिलावटी पनीर आने का ये कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई बार रेल्वे के जरिए पनीर और खोवा आता रहा है और जांच के लिए सैंपल सौंपा गया है. लेकिन आज तक न तो उसकी रिपोर्ट आयी और न ही जिम्मेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई.

Facebook


