उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एटीएम से 11 लाख रुपये की चोरी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एटीएम से 11 लाख रुपये की चोरी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एटीएम से 11 लाख रुपये की चोरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: November 7, 2020 12:03 pm IST

बुलंदशहर, सात नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के काकोद शहर में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के बाहर लगी एटीएम मशीन से चोर करीब 11 लाख रुपये की नकदी चुरा कर फरार हो गये । पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार की रात हुयी । इसके बाद पुलिस चौकी प्रभारी को कानून व्यवस्था बनाये रखने में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर एटीएम को खोला और करीब 11 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गये ।

पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

भाषा रंजन रंजन नरेश

नरेश


लेखक के बारे में