सज्जन सिंह के बोल वचन- कांग्रेस में हैं झोला छाप नेता, मणिशंकर ने पैसे लेकर दिया था बयान
सज्जन सिंह के बोल वचन- कांग्रेस में हैं झोला छाप नेता, मणिशंकर ने पैसे लेकर दिया था बयान
भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और देवास से सांसद सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि कांग्रेस के अंदर कुछ थैला छाप नेता मौजूद हैं। उन्होंने कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को झोला झाप नेता बताते हुए कहा कि मणिशंकर अय्यर ने गुजरात चुनाव में पैसे ले कर बयान दिया था, अन्यथा 3 राज्यों के चुनाव के समय ऐसे बयान की क्या जरुरत थी।
वहीं पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को तनाशाह बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सीएम शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा की पोल खोलेगी। बता दें कि आज प्रदेश में कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर एक अहम मीटिंग है। इस मीटिंग में शामिल होने के लिए ही सज्जन वर्मा भोपाल पहुंचे हैं। मप्र कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री भी इस बैठक के लिए आए हुए हैं।
यह भी पढ़ें : IAF वर्ल्ड अंडर-20 चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर हिमा दास ने रचा इतिहास
मिस्त्री ने प्रत्याशी चयन को लेकर पूर्व सांसदों से की चर्चा की। इस दौरान सुरेश पचौरी, नारायण सिंह अमलावे और सज्जन वर्मा से अलग-अलग चर्चा हुई। उन्होंने लोकसभा सीट और विधानसभा सीट पर फीड बैक लिया। इसके बाद मिस्त्री ने टिकिट वितरण को लेकर बंद कमरे में चर्चा की। बाहर आकर सज्जन वर्मा ने टिकिट वितरण का फार्मूला बताया। उन्होंने कहा कि कहा थर्ड लाइन के जमीनी कांग्रेस नेताओं को टिकट मिलेगी।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


