सरोज पांडेय ने कांग्रेस को बताया असुर,कहा- गंदी सीडी का खेल खेलने वालों का होगा दमन
सरोज पांडेय ने कांग्रेस को बताया असुर,कहा- गंदी सीडी का खेल खेलने वालों का होगा दमन
रायपुऱ। भाजपा सांसद सरोज पांडेय ने चर्चित सीडी कांड को लेकर एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। सरोज पांडेय ने बयान दिया है कि नवरात्रि का समय है और शक्ति जागृत होती है। लिहाजा ऐसे समय में गंदी सीडी का खेल खेलने वाले असुरों का दमन होगा।
पढ़ें- कार से लाखों का कैश जब्त, बड़ी रकम लेकर चलने वालों पर पुलिस की सख्ती
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को नैतिकता और सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी बताया। सरोज पांडेय कल बिलासपुर में अमित शाह के समारोह स्थल में पहुंचने से पहले सभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कांग्रेस पर कई और मुद्दों पर जमकर निशाना साधा। इस सभा को अमित शाह से पहले खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी आदि नेताओं ने भी संबोधित किया।
पढ़ें- बसपा सुप्रीमो मायावती का छत्तीसगढ़ दौरा, बिलासपुर में जोगी के साथ करेंगी सभा को संबोधित
सरोज ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल पर निशाना साधा और कहा कि पीसीसी अध्यक्ष सीडी कांड में जेल जाते हैं बेल नहीं लेते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्वहीन पार्टी है और सीडी की राजनीति करती है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


