अनियंत्रित होकर पलटी बस ,कंडक्टर सहित 22 घायल

अनियंत्रित होकर पलटी बस ,कंडक्टर सहित 22 घायल

अनियंत्रित होकर पलटी बस ,कंडक्टर सहित 22 घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: May 26, 2018 8:06 am IST

सतना। अमदरा थाना क्षेत्र के परसवारा में आज एक बडी दुर्घटना हो गयी है। बताया जा रहा है कि  कैमोर से रीवा जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, बस पलटते ही चीख पुकार मच गई. बस पलटते ही स्थानीय लोग दौड़ पड़े और बस से यात्रियो को निकालने में जुट गये और पुलिस को सूचना दे दी.

ये भी पढ़े – आलोक कटियार क्रेडा और अभिजीत सिंह आरडीए के नए सीईओ

घटना में 22 यात्री घायल हो गये, मौके पर पहुंची अमदरा थाना पुलिस स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को मैहर अस्पताल भेज दिया है.यह भी कहा जा रहा है कि  घटना में बस कंडक्टर बुरी तरह घायल है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है.उसे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया है. हाइवे 7 में घटी घटना से सड़क मार्ग जाम ही गया, राहत और बचाव कार्य के बाद पुलिस ने जाम को बहाल करा दिया है ।

 

वेब डेस्क IBC24


लेखक के बारे में