छत्तीसगढ़ की चुनावी तैयारी में तीन दिन प्रवास पर रहेंगे सौदान सिंह

Ads

छत्तीसगढ़ की चुनावी तैयारी में तीन दिन प्रवास पर रहेंगे सौदान सिंह

  •  
  • Publish Date - January 16, 2018 / 07:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

छत्तीसगढ़ में अब चुनावी हलचल तेज हो गयी है सभी बड़ी पार्टी के नेताओं का रायपुर दौरा शुरू हो गया है जिसके तहत चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह 17 से 19 जनवरी तक बिलासपुर संभाग के प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान वो 17 जनवरी को बिलासपुर व मुंगेली जिले में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे उसके पश्चात दूसरे दिन 18 जनवरी को जांजगीर व कोरबा जिला के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे.

 

ये भी पढ़े — किसी की परसी थाली हटाओगे तो नाराजगी तो होगी ही –पीएल पुनिया

राजनीति के अखाड़े में सौदान सिंह को गुरु माना जाता है वे पार्टी में हमेशा एकता पर जोर देते हैं उनका गुरु मन्त्र है सरकार संगठन  से ही आगे बढ़ती है। सौदान सिंह बिलासपुर संभाग के प्रवास में तीसरे दिन रायगढ़ जिले में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ता की बैठक में शामिल होंगे. उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय जी भी प्रवास पर रहेंगे.