स्कूल वैन नाले में गिरी, ड्राइवर फरार, मासूम की मौत

स्कूल वैन नाले में गिरी, ड्राइवर फरार, मासूम की मौत

स्कूल वैन नाले में गिरी, ड्राइवर फरार, मासूम की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: September 7, 2018 11:07 am IST

पेंड्रा। बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन अनियंत्रित होकर नाले में गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। हादसे में आधे दर्जन बच्चे घायल हो गए। वैन पेंड्रा के पुरानी बस्ती स्थित केरला इंग्लिश मीडियम स्कूल की है जो रोज की तरह बच्चों को छोड़ने के लिये बंटीबाहेरा मार्ग से जा रही थी।

पढ़ें-मंच पर युवा नेता पर बिफरे भाजपा विधायक बाफना, हाथ से छीनी माइक, जमकर हुई तूतू-मैंमैं

तभी नाले के पास ड्राइवर वैन से नियंत्रण खो बैठा और वैन बच्चों समेत नाले में जा गिरी। नाले में गिरते ही बच्चों की चीख पुकार मच गई। इस हादसे के बाद वैन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ड्राइवर अगर बच्चों को बचाने की कोशिश करता तो शायद बच्ची की जान जरूर बच जाती। 

पढ़ें- बदहाल सड़क का दंश,गांव नहीं पहुंच पाई एंबुलेंस,परिजनों ने कंधों पर महिला को पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद एक बच्ची वैन में दब गई थी और नाले के पानी मे डूबे रहने से उसकी मौत हो गई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। जिसके बाद इस घटना की सूचना उनके परिजनों की दी गई। वहीं घायल हुई बच्ची को अस्पताल भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक 4 वर्षीय बच्ची का नाम अंशिका वर्मा है जो कि पेंड्रा के बचरवार की रहने वाली है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में