सिंधिया समर्थक 22 पूर्व कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल , जेपी नड्डा ने दिलाई सदस्यता
सिंधिया समर्थक 22 पूर्व कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल , जेपी नड्डा ने दिलाई सदस्यता
दिल्ली। मध्य प्रदेश कांग्रेस के इस्तीफा दे चुके सभी 22 विधायक शनिवार को दिल्ली में जेपी नड्डा के आवास पर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी अध्यक्ष ने सभी विधायकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर ज्योतिरादित्य सिंधिया,नरेंद्र सिंह तोमर और विनय सहस्त्रबुद्धे जैसे नेता भी मौजूद रहे।
पढ़ें-कोरोना संक्रमण छिपाने वाले मरीजों पर कार्रवाई, पब्लिक हेल्थ सेफ्टी.
इन विधायकों के इस्तीफे के बाद अब राज्य में उपचुनाव भी होगा। 22 विधायकों ने हाल में इस्तीफा दिया है और दो सीटें पहले से खाली चल रही हैं। ऐसे में राज्य में कुल 24 सीटों पर उपचुनाव होना है।
पढ़ें- कोरोना के कारण रेल टिकिट रद्द कराने वालों को बड़ी राहत, 60 दिनों तक ले सकते हैं पैसे वापिस
सूत्र बता रहे हैं कि कमलनाथ सरकार गिराने में अहम भूमिका निभाने वाले इन विधायकों को बीजेपीटिकट देकर उपचुनाव में उतारेगी।

Facebook


