महापौर पर मीटिंग के दौरान गिरी चेम्बर की सीलिंग,मेयर ने खोली नगर निगम की पोल

महापौर पर मीटिंग के दौरान गिरी चेम्बर की सीलिंग,मेयर ने खोली नगर निगम की पोल

महापौर पर मीटिंग के दौरान गिरी चेम्बर की सीलिंग,मेयर ने खोली नगर निगम की पोल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: January 4, 2019 1:11 pm IST

सतना। नगर निगम में आज उस समय हड़कंप मच गया जब मेयर चेंबर की सीलिंग भरभरा कर गिर गई, जर्जर सीलिंग गिरने से महापौर बाल बाल बची, जिस समय सीलिंग गिरी महापौर चेंबर में मीटिंग ले रही थी, सनसनीखेज घटनाक्रम की भनक लगते ही मीडिया पहुंची तो सब कुछ रफादफा कर दिया गया, लेकिन दबंग छवि की महापौर ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी ।
ये भी पढ़ें –प्रशासन की रेत माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,जेसीबी सहित 15 वाहन जब्त

बता दें कि वैसे तो सतना नगर निगम घटिया निर्माण के लिए कुख्यात है, लेकिन अपनी ही बिल्डिंग का घटिया निर्माण कर लेगा, यकीन नहीं होता लेकिन यह सच है, करोड़ो की लागत से छः साल पहले निगम की बिल्डिंग बनाई ग़ई थी, सारे अधिकारी कर्मचारी पार्षद सहित मेयर और कमिश्नर के चेम्बर है।महापौर ममता पांडेय के चेम्बर की सीलिंग अचानक गिरने से भड़क उठी और उसके बाद उन्होंने मीडिया के सामने खुलकर अपनी बात रखी।

 


लेखक के बारे में