रायपुर। धरनास्थलों के आसपास से हटाई गई धारा 144, प्रदर्शन की अनुमति खारिज

रायपुर। धरनास्थलों के आसपास से हटाई गई धारा 144, प्रदर्शन की अनुमति खारिज

Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: December 4, 2017 4:50 am IST

रायपुर। शिक्षाकर्मियों की हड़ताल से यातायात में हो रही लोगों की परेशानियों को देखते हुए सरकार ने धरनास्थलों के आसपास से धारा 144 हटाई दी है. लाखे नगर धरनास्थल जाने वाले रास्तों से आवागमन शुरू कर दिया गया है. लेकिन शिक्षाकर्मियों को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है.

शिक्षाकर्मियों को प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पुलिस रख रही पैनी नज़र

शिक्षक मोर्चा ने रावण भाठा और लाखे नगर में धरना देने के लिए अनुमति मांगी है जिसे पुलिस की अनुशंसा पर जिला प्रशासन ने शहर की कानून व्यस्था बिगड़ने का हवाला देकर खारिज कर दिया है.

लेकिन शिक्षाकर्मियों ने अपना प्रदर्शन जारी रखा है और वो एकजुट होकर प्रदर्शन करने के लिए हर वो हथकंडा अपना रहे हैं जो वो कर सकते हैं. बहरहाल विधानसभा चुनाव 2018 करीब है, और बीजेपी विधायकों को इस बात अहमियत मालूम है कि, उनकी ज़रा सी भूल भारी पड़ सकती है. देखना होगा कि सरकार और शिक्षाकर्मियों के बीच बात बनती है या नहीं. लेकिन दोनों की लड़ाई में नुकसान छात्रों की हो रही है. 

ये भी पढ़ें- ‘समान काम-समान वेतन क्या होता है, सरकार इनसे निपटने को तैयार’

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में