सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, टीवी और फिल्मों में काम करने वाला एक्टर गिरफ्तार, तीन एक्ट्रेस भी मिली संदिग्ध अवस्था में

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, टीवी और फिल्मों में काम करने वाला एक्टर गिरफ्तार, तीन एक्ट्रेस भी मिली संदिग्ध अवस्था में

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, टीवी और फिल्मों में काम करने वाला एक्टर गिरफ्तार, तीन एक्ट्रेस भी मिली संदिग्ध अवस्था में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: October 24, 2020 1:37 pm IST

मुंबई: मुंबई अपराध शाखा ने एक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए कुछ समय के लिए फिल्म अभिनेता के तौर पर काम कर चुके एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के साथ ही टेलीविजन धारावाहिकों में भूमिका निभा चुकी तीन महिलाओं को छुड़ाया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।

Read More: पटाखा फैक्ट्री में हुआ सिलसिलेवार धमाका, 7 लोगों की मौत, मृतकों में 5 महिलाएं भी शामिल

अधिकारी ने बताया कि इस गुप्त सूचना के आधार पर कार्य करते हुए कि रैकेट में अभिनय के क्षेत्र में संघर्षरत एवं बेली डांसर शामिल हैं, अपराध शाखा की इकाई 12 ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेजा और 10.50 लाख रुपये में एक सौदा किया। उन्होंने बताया कि बाद में वरिष्ठ निरीक्षक महेश तावडे के नेतृत्व में एक टीम ने शुक्रवार को गोरेगांव स्थित एक पांच सितारा होटल पर छापा मारा और ये गिरफ्तारियां की।

Read More: हेलमेट नहीं लगाने पर पुलिस ने रोका, तो बौखलाई महिला ने बीच सड़क पर कर दी बेरहमी से पिटाई

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता और अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया और वनराई पुलिस थाने की ओर से आगे की जांच की जा रही है।

Read More: दिवाली में अपने घर जाने की सोच रहे लोगों की बढ़ सकती है मुश्किलें, रेलवे ने 13 ट्रेनें को किया निरस्त, 10 गाड़ियां आधी दूरी तक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"