ढाबे में हुई थी शंकर बजाज की मौत ,आया अनियंत्रित ट्रक का फुटेज सामने
ढाबे में हुई थी शंकर बजाज की मौत ,आया अनियंत्रित ट्रक का फुटेज सामने
अभी दो दिन पहले रायपुर शहर में एक दर्दनाक मौत हो गयी थी जिसमे सीपीएल मैच देखकर लौट रहे शंकर बजाज की ढाबे में खाना खाने के दौरान मौत हो गयी थी.उनकी मौत को लेकर तरह तरह की अटकले लगायी जा रही थी। कोई उसे हादसा तो कोई इसे हत्या का नाम दे रहा था लेकिन आज दोपहर ढाबे से जो सीसीटीवी फुटेज मिले हैं उससे उस हादसे का एक सच बाहर आ गया है।

आज जो फुटेज मिले हैं उससे साफ पता चल रहा है कि शंकर बजाज की मौत तब हुई जब वो छोटू ढाबे में खाना खा रहे थे और तेज़ी से आता एक ट्रक ढाबे में आ घुसा। जिसे देखकर आस पास टेबल में खाने बैठे लोगो में हड़कंप मच गयी. फुटेज में साफ नज़र आ रहा है कि औरो की तरह शंकर ने भी बचने की कोशिश की थी लेकिन उनकी किस्मत के आगे मौत की जीत हो गयी।
शहर के छोटू ढाबे में परसो रात एक हादसा हुआ था जिसमे अनियन्त्रित ट्रक शंकर बजाज नमक व्यक्ति पर चढ़ गया था। शंकर की मौत के पहले आखिर क्या हुआ था ये वीडियो आपको बताएगा। pic.twitter.com/jFuMcCt8dw
— Renu Nandi (@NandiRenu) March 29, 2018
बारे में रायपुर एसपी अमरेश मिश्रा ने कहा है कि ये हादसा ट्रक का बैलेंस बिगड़ने की वजह से हुआ. ट्रक में पोकलैंड रखा हुआ था जिसे ठीक से नहीं बांधा गया था और पोकलैंड जैसे ही गिरा ट्रक ने अपना बैलेंस खो दिया और ढाबे की ओर घुस गई.इस मामले में एसपी ने कहा कि अब सड़क किनारे टेबल लगाने वाले ढाबे की खैर नहीं. पुलिस ऐसे ढाबों के खिलाफ कार्रवाई करेगी जो सड़क किनारे टेबल लगाकर खाना खिलाते हैं।
web team IBC24

Facebook


