छग बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष शताब्दी पाण्डे ने की वर्तमान अध्यक्ष से सौजन्य मुलाकात

छग बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष शताब्दी पाण्डे ने की वर्तमान अध्यक्ष से सौजन्य मुलाकात

छग बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष शताब्दी पाण्डे ने की वर्तमान अध्यक्ष से सौजन्य मुलाकात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: March 16, 2018 3:10 pm IST

 छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष शताब्दी सुबोध पाण्डे ने आज आयोग कार्यालय पहुँचकर बाल आयोग अध्यक्ष  प्रभा दुबे जी एवम समस्त सदस्यों को बधाई दी.इसी के साथ  वर्तमान अध्यक्ष  प्रभा दुबे ने शताब्दी सुबोध पाण्डे को वर्ष 16-17 के वार्षिक प्रतिवेदन  की प्रति सौपी। ज्ञात हो कि यह प्रतिवेदन इस विधानसभा के पटल पर विभागीय मंत्री द्वारा रखा गया है।

ये भी पढ़े – जोगी के जन्मदिन पर बड़ी आमसभा मिशन-72 का होगा आयोजन

इसी के साथ आज  छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष प्रभा दुबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल श्री बलरामजी दास टंडन से  राजभवन में सौजन्य मुलाकात भी की। उन्होंने राज्यपाल को छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही आयोग का वर्ष 2016-17 का प्रतिवेदन और ब्रोशर भेंट किया।

राज्यपाल ने अध्यक्ष सहित समस्त सदस्यों को शुभकामनाएं दी और कहा कि यह प्रयास करें कि आयोग द्वारा बच्चों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी बच्चों को मिले। इसके अलावा अभिभावकों को भी यह जानकारी दी जाए कि उन्हें बच्चे के प्रति कैसा व्यवहार करना चाहिए और बच्चों का पालन-पोषण कैसे करना चाहिए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री अंकित ओझा, श्रीमती मीनाक्षी तोमर, श्रीमती इंदिरा जैन, सुश्री टी.आर. श्यामा और आयोग के सदस्य सचिव श्री नंदलाल चौधरी भी उपस्थित थे.

 

वेब टीम IBC24


लेखक के बारे में