शिक्षाकर्मियों का टूटा सब्र, अब महापंचायत में बनेगी आंदोलन की रणनीति

शिक्षाकर्मियों का टूटा सब्र, अब महापंचायत में बनेगी आंदोलन की रणनीति

शिक्षाकर्मियों का टूटा सब्र, अब महापंचायत में बनेगी आंदोलन की रणनीति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: May 11, 2018 4:17 am IST

रायपुर। संविलियन समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के शिक्षाकर्मी संगठनों ने आज महापंचायत बुलाई है। रायपुर के बूढ़ातालाब धरनास्थल में महापंचायत में प्रदेशभर के शिक्षाकर्मी शिरकत कर रहे हैं। मोर्चा के संचालक संजय शर्मा और प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक दुबे ने बताया कि शिक्षाकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित कमेटी को पांच महीने पूरे हो गए हैं। शिक्षाकर्मियों के संविलयन को लेकर इन पांच महीनों में सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। जिससे शिक्षाकर्मियों का आक्रोशित होना लाजमी है। लिहाजा प्रदेश के सभी शिक्षाकर्मियों के साथ मोर्चा संचालक महापंचायत में आगे की आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे। 

ये भी पढ़ें- रायपुर निगम के विधि अधिकारी पंकज शर्मा समेत 16 CMO’S के ट्रांसफर, देखिए सूची

शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा को रायपुर के बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल पर महापंचायत के लिए प्रशासन की ओर से अनुमति मिल गई है। संविलयन को लेकर शासन के रवैये से शिक्षाकर्मियों में गुस्सा है।

ये भी पढ़ें- शिक्षाकर्मियों के समर्थन में खुलकर सामने आए सिंहदेव, सीएम और संघ को लिखा पत्र

इधर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि सरकार शिक्षाकर्मियों के साथ है। प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव और टीम मध्यप्रदेश दौरे पर गई है, क्योंकि मध्यप्रदेश से ही शिक्षाकर्मियों की शुरूआत हुई है, तो इसे हम आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी को जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है, सरकार सबके हित में काम करेगी। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में