शिवराज सिंह ने कहा- एग्जिट पोल के रुझानों से बेहतर नतीजे आएंगे

शिवराज सिंह ने कहा- एग्जिट पोल के रुझानों से बेहतर नतीजे आएंगे

शिवराज सिंह ने कहा- एग्जिट पोल के रुझानों से बेहतर नतीजे आएंगे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: May 19, 2019 4:46 pm IST

खंडवा। लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद नतीजे आने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने खंडवा में जश्न मनाना शुरू कर दिया। एग्जिट पोल में सरकार बनने का रुझान देखते ही बीजेपी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए और रैली निकाल जश्न मनाए।

ये भी पढ़ें: टीएस सिंहदेव ने कहा- छत्तीसगढ़ में 7 से कम सीटें जीते तो कांग्रेस की हार

वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दावा है कि चुनाव के नतीजे एग्जिट पोल के रुझानों से बेहतर आएंगे शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरा तो ये पहले से ही आकलन था। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मौदी मैजिक चला है।

ये भी पढ़ें: एग्जिट पोल पर सीएम कमलनाथ ने कहा- 23 मई का इंतजार करिए…हकीकत 

बीजेपी एग्जिट पोल के बाद से काफी उत्साहित नजर आ रही है। इधर कैबिनेट मंत्री सचिन यादव ने कहा है कि बीजेपी के लोग सपना देख रहे हैं। लिहाजा कौन किस पर होगा भारी, ये तो 23 को EVM की पोटली खुलने के बाद ही इसका फैसला होगा।


लेखक के बारे में