शिवराज को झटका, साले संजय मसानी के बाद अब दामाद ने भी किया कांग्रेस प्रवेश

शिवराज को झटका, साले संजय मसानी के बाद अब दामाद ने भी किया कांग्रेस प्रवेश

शिवराज को झटका, साले संजय मसानी के बाद अब दामाद ने भी किया कांग्रेस प्रवेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: November 10, 2018 3:21 pm IST

भोपाल। विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत बीजेपी को एक और झटका लगा है। शिवराज के साले के बाद अब उनके दामाद भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। रिश्ते में शिवराज के दामाद लगने वाले धर्मेंद्र सिंह चौहान शनिवार को कांग्रेस के वचन पत्र जारी करने के दौरान पार्टी में शामिल हुए।

इस मौके पर मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साले संजय मसानी ने भी कांग्रेस प्रवेश कर लिया था। उन्हें कांग्रेस ने वारासिवनी से चुनावी टिकट दी है।

यह भी पढ़ें : युवक को बंधक बनाकर चलती कार में पिटाई, मप्र विधानसभा के पूर्व सचिव की बेटी पर एफआईआर 

कांग्रेस प्रवेश के वक्त संजय मसानी ने कहा था कि मप्र को शिवराज सिंह चौहान नहीं बल्कि कमलनाथ की जरुरत है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 28 नवंबर को होना है जबकि मतगणना 11 दिसंबर को होगी।


लेखक के बारे में