मुजफ्फरनगर में ड्यूटी में लापरवाही के लिए छह पुलिसकर्मी निलंबित

मुजफ्फरनगर में ड्यूटी में लापरवाही के लिए छह पुलिसकर्मी निलंबित

मुजफ्फरनगर में ड्यूटी में लापरवाही के लिए छह पुलिसकर्मी निलंबित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: September 22, 2020 12:18 pm IST

मुजफ्फरनगर, 22 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में ड्यूटी में लापरवाही के लिए एक उप-निरीक्षक सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हत्या के एक मामले में आरोपी का पता नहीं चल सकने के बाद मोरना पुलिस चौकी के प्रभारी उप-निरीक्षक जगपाल सिंह और कांस्टेबल सचिन को निलंबित कर दिया गया।

जिले के विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर एसआई बिजेंद्र यादव और कांस्टेबल सतेंद्र और राशिद सहित चार अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

भाषा कृष्ण दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में