Rahul Gandhi Latest Statement: “राहुल गाँधी भस्मासुर है, वो ज्योतिषी बन गए हैं”.. आखिर भाजपा प्रवक्ता ने क्यों बोला कांग्रेस नेता पर तीखा हमला? आप भी जान लें वजह

Rahul Gandhi on the Stability of the Modi Government: राहुल गांधी के सरकार गिरने वाले बयान पर बीजेपी का पलटवार, वहीं पेट्रोल-डीजल कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी।

Rahul Gandhi Latest Statement: “राहुल गाँधी भस्मासुर है, वो ज्योतिषी बन गए हैं”.. आखिर भाजपा प्रवक्ता ने क्यों बोला कांग्रेस नेता पर तीखा हमला? आप भी जान लें वजह

Rahul Gandhi on the Stability of the Modi Government || Image- ANI News File

Modified Date: May 25, 2026 / 03:52 pm IST
Published Date: May 25, 2026 3:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने साधा तीखा निशाना।
  • गौरव भाटिया ने राहुल गांधी को बताया राजनीतिक भस्मासुर।
  • पेट्रोल-डीजल कीमतों में दो हफ्तों में चौथी बढ़ोतरी हुई।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए उन पर “टूलकिट राजनीति” करने का आरोप लगाया है। (Rahul Gandhi on the Stability of the Modi Government) बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी केंद्र सरकार को लेकर लगातार गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और विजन से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

राहुल गाँधी को बताया ‘भस्मासुर’ (Rahul Gandhi Laetst News)

दरअसल, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की एक बैठक में राहुल गांधी ने कहा था कि अगर देश की आर्थिक स्थिति ऐसी ही रही तो मौजूदा सरकार “अगले साल तक नहीं टिकेगी।” इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विपक्ष लगातार भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने राहुल गांधी को “भस्मासुर” बताते हुए तंज कसा और कहा कि अब वे ज्योतिषी भी बन गए हैं।

भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी के बयान विरोधाभासी हैं और इससे लोगों में भ्रम पैदा करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने दावा किया कि दुनिया के कई देश आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। (Rahul Gandhi on the Stability of the Modi Government) उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। अगर कोई अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा तो वह सफल नहीं होगा।”

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

देश में लगातार बढ़ रहे है ईंधन के दाम (Petrol-Diesel Latest Price)

इधर, देशभर में सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई। दो हफ्तों के अंदर यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। नई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच गया है। पेट्रोल 2.61 रुपये बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गया, जबकि डीजल 2.71 रुपये महंगा होकर 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। इससे पहले 15 मई, 19 मई और 23 मई को भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। तेल कंपनियों का कहना है कि पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और सप्लाई की चिंता के कारण ईंधन महंगा हो रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:

सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली को शामिल किया जाना मिथिला के लिए गर्व की बात: सम्राट चौधरी

आत्मविश्वास से भरी भारतीय महिला हॉकी टीम आस्ट्रेलियाई चुनौती के लिये तैयार

फिलीपीन : निर्माणाधीन होटल के ढहने से चार लोगों की मौत और 17 लापता

जौनपुर में दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में मारा गया, थाना प्रभारी गोली लगने से घायल

केरल उच्च न्यायालय ने जनजातीय समुदाय के व्यक्ति की हत्या के मामले में पहले आरोपी को बरी किया

सेबी ने 20 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर हेरफेर मामले में सात व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown