Giribala Singh Bail Hearing : आज हाई कोर्ट को देना था नोटिस का जवाब, पर सुनवाई से ठीक पहले बदल गई चाल! त्विषा शर्मा केस में गिरिबाला सिंह को चाहिए और समय

त्विषा शर्मा मौत मामले में आज मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में आरोपी सास गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द करने की मांग पर अहम सुनवाई होने जा रही है। सुनवाई से ठीक पहले गिरिबाला सिंह की ओर से कोर्ट से जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा जा रहा है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट भी मामले की जांच को लेकर गंभीर टिप्पणी कर चुका है।

Giribala Singh Bail Hearing : आज हाई कोर्ट को देना था नोटिस का जवाब, पर सुनवाई से ठीक पहले बदल गई चाल! त्विषा शर्मा केस में गिरिबाला सिंह को चाहिए और समय
Modified Date: May 25, 2026 / 01:49 pm IST
Published Date: May 25, 2026 1:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • त्विषा शर्मा केस में आज दोपहर 2:30 बजे हाई कोर्ट में अहम सुनवाई होगी।
  • आरोपी सास गिरिबाला सिंह की ओर से कोर्ट से और समय मांगा जाएगा।
  • राज्य सरकार और मृतका के पिता ने गिरिबाला सिंह की बेल रद्द करने की मांग की है।

भोपाल : Giribala Singh Bail Hearing :  जबलपुर से त्विषा शर्मा डैथ केस को लेकर इस वक्त की एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। आज दोपहर 2:30 बजे मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में इस मामले को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है। इस सुनवाई से ठीक पहले आरोपी सास गिरिबाला सिंह की तरफ से कोर्ट से समय देने की मांग की जा रही है।

आज 2. 30 बजे होगी सुनवाई

आपकों बता दें की पूरा मामला आरोपी सास गिरिबाला सिंह की बेल रद्द करने की मांग से जुड़ा हुआ है। त्विषा शर्मा के पिता और राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में याचिका लगाकर गिरिबाला सिंह की बेल को रद्द करने की मांग की है। इसी हाई कोर्ट के नोटिस का जवाब आज गिरिबाला सिंह को अदालत में दाखिल करना है। लेकिन आज होने वाली इस सुनवाई में गिरिबाला सिंह के वकील कोर्ट के सामने जवाब पेश करने के लिए और अधिक समय की मांग करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट में भी हुई सुनवाई

आपको बता दें की इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक बेहद महत्वपूर्ण सुनवाई हुई है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मामले की जांच को लेकर गंभीर टिप्पणियां की हैं। सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी है, साथ ही राज्य सरकार को केस को ट्रांसफर करने के निर्देश भी दिए हैं।

ये भी पढ़ें

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.