तेज रफ़्तार कार गिरी कुआं में डॉ की मौत

तेज रफ़्तार कार गिरी कुआं में डॉ की मौत

तेज रफ़्तार कार गिरी  कुआं में डॉ की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: March 28, 2018 2:38 pm IST

कहते हैं मौत जब किसी की खींचती है तो उसे दुनियाँ की कोई ताकत नहीं रोक सकती ऐसा ही कुछ हुआ बनारी गांव में चाम्पा के डॉक्टर आत्म प्रकाश गौरहा के साथ आपने अब तक सुना होगा की ओवरटेक करने के चक्कर में एक गाड़ी दूसरी गाड़ी से टकरा गयी और हादसा हो गया। 

ये भी पढ़े- सीबीएसई 10वीं गणित और 12वीं इकॉनोमिक्स परीक्षा रद्द

 

लेकिन कल देर रात जो हुआ वो वाकई में दिल दहलाने वाला है डॉक्टर आत्म प्रकाश गौरहा अपने अस्पताल के लैब टेक्नीशियन के बेटे के साथ तेज रफ़्तार से जा रहे थे उसी बीच दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में कार सड़क किनारे उतर गई और सड़क से लगकर गहरा कुंआ है, जिसमें तेज रफ्तार कार गिर गई. इससे डाक्टर आत्म प्रकाश गौरहा की मौत हो गई.बताया जा रहा है कि ये हादसा एनएच-40 पर हुआ है। 

ये भी पढ़े- पहले युवक ने दिया बुजुर्ग को लिफ्ट फिर लुटे ढाई लाख

 हादसे में कार ड्राइव कर रहे चाम्पा के डॉक्टर आत्म प्रकाश गौरहा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कार में सवार दूसरे युवक प्रभाव गौरहा की जान बच गई. उसे मामूली चोट आई है, लेकिन हादसे के बाद वह सदमे में है. मृतक डॉक्टर, चांपा बीडीएम अस्पताल के लैब टेक्नीशियन का बेटा है. सूचना के बाद पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने कुएं में गिरी कार को जेसीबी से बाहर निकलवाया और ग्रामीणों की मदद से कुएं में कार के भीतर फंसे युवक को बाहर निकाला गया. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

web team IBC24


लेखक के बारे में