बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का बयान- मप्र सरकार चल रही है ऑक्सीजन पर, अराजकता बढ़ रही

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का बयान- मप्र सरकार चल रही है ऑक्सीजन पर, अराजकता बढ़ रही

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का बयान- मप्र सरकार चल रही है ऑक्सीजन पर, अराजकता बढ़ रही
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: January 20, 2019 9:59 am IST

जबलपुर। मध्य प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा है कि बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ बीजेपी सड़को पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी कल पूरे प्रदेश में कमलनाथ सरकार का पुतला फूंकेगी। उन्होंने कहा कि वे खुद बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ विरोध जताएंगे।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार ऑक्सीजन पर चल रही है। जल्द कानून व्यवस्था नही सुधरी तो हम सरकार की ऑक्सीजन ख़त्म करने का काम करेगें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वजह से प्रदेश में अराजकता बढ़ रही है। वहीं भाजपा के पूर्व विधायक जीतू जिराती ने कहा है कि प्रदेश में निरंकुश सरकार है तो अपराधी भी निरंकुश हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : उत्तरप्रदेश सरकार शुरु करेगी आयुर्वेद विश्वविद्यालय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा 

गौरतलब है कि हाल ही में भोपाल में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर पथराव और मारपीट की गई, इंदौर में कारोबारी संदीप अग्रवाल को गोलियों से भून दिया गया और  मंदसौर नगरपालिका के अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की बीच बाजार नृशंस हत्या कर दी गई। इसके बाद आज (रविवार को) रविवार को एक और बीजेपी नेता मनोज ठाकरे की हत्या कर दी गई है।


लेखक के बारे में