बिलासपुर एयरपोर्ट के रन-वे पर टेस्टिंग फ्लाइट की सफल लैंडिंग, 1 मार्च से बिलासपुर से दिल्ली शुरू होगी विमान सेवा

बिलासपुर एयरपोर्ट के रन-वे पर टेस्टिंग फ्लाइट की सफल लैंडिंग, 1 मार्च से बिलासपुर से दिल्ली शुरू होगी विमान सेवा

बिलासपुर एयरपोर्ट के रन-वे पर टेस्टिंग फ्लाइट की सफल लैंडिंग, 1 मार्च से बिलासपुर से दिल्ली शुरू होगी विमान सेवा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: February 25, 2021 10:06 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयासों के चलते 01 मार्च से बिलासपुर से दिल्ली और नई दिल्ली से बिलासपुर के लिए विमान सेवा शुरू हो जाएगी। एयर एलायंस के टेस्टिंग फ्लाईट विमान का आज बिलासपुर के चकरभाटा एयरपोर्ट में प्रथम आगमन हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आज बिलासपुर एयरपोर्ट के रन-वे टेस्टिंग फ्लाईट का प्रथम आगमन हम सबके लिए हर्ष का विषय है।

पढ़ें- इस राज्य के पेंशनधारकों की लग गई लॉटरी, 7th वेतनमान…

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बिलासपुर का यह एयरपोर्ट अब बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ मछुआरा समाज एवं मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम. आर. निषाद के आग्रह पर इस एयरपोर्ट के नामकरण बिलासा बाई केंवटिन के स्थान पर बिलासा देवी केंवट किए जाने की सहमति दी है।

पढ़ें- नक्सलियों ने की 8 मार्च को महिला दिवस मनाने की अपील

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर को एयर कनेक्टिविटी के लिए लगातार प्रयास करते रहे हैं। बीते दिनों नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय मुख्यमंत्री बघेल ने विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर बिलासपुर से दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता जैसे महानगरों से एयर कनेक्टीविटी की अनुमति देने का आग्रह किया था, जिस पर केन्द्रीय मंत्री पुरी ने बिलासपुर से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू करने की घोषणा की थी।

पढ़ें- कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा- जंग अभी बाकी है.. तैनात किया वाल..

बिलासपुर से दिल्ली के लिए एटीआर 72 एयरक्राफ्ट की दो फ्लाईट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। पहली फ्लाईट दिल्ली से रवाना होकर जबलपुर होते हुए अपरान्ह 3.20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 3.45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए वापस दिल्ली लौटेगी। (दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर (1520-1545)-प्रयागराज-दिल्ली)। दूसरी फ्लाईट दिल्ली से प्रयागराज होते हुए शाम 4 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 4.30 बजे बिलासपुर से जबलपुर होते हुए दिल्ली जाएगी (दिल्ली-प्रयागराज-बिलासपुर (1600-1630)-जबलपुर-दिल्ली)। एयर इंडिया की सहायक कंपनी एयर एलायंस का विमान बिलासपुर से दिल्ली के उड़ान के लिए बिलासपुर चकरभाटा स्थित बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर आज दोपहर लैण्ड किया।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ विधानसभा: धान खरीदी के मुद्दे पर सदन …

मुख्यमंत्री ने अम्बिकापुर एयरपोर्ट से विमान सेवा प्रारंभ करने एवं जगदलपुर एयरपोर्ट से महानगरों के लिए विमान सेवा शुरू करने का आग्रह भी किया था, जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री पुरी को बिलासपुर से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू करने के लिए एयर एलायंस का विमान भेजने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू होने से बिलासपुर और आसपास के अंचल की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विकास में सहायता मिलेगी, वहीं जनता को कम लागत वाली हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी।


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.