अचानक बीजापुर दौरे पर पहुंच गए बस्तर कमिश्नर, अफसरों की बैठक लेकर दिए अहम निर्देश
अचानक बीजापुर दौरे पर पहुंच गए बस्तर कमिश्नर, अफसरों की बैठक लेकर दिए अहम निर्देश
बीजापुर, छत्तीसगढ़। बस्तर कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र बीजापुर जिले का अचानक दौरा किया। जिले के विकास कार्यो की ली समीक्षा बैठक। अफसरों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
पढ़ें- वोटिंग के बीच मिदनापुर में भाजपा कार्यकर्ता का शव मिलने से सनसनी, TMC पर हत्या का आरोप
चुरेन्द्र ने अधिकारियों का मार्गदर्शन करने के साथ-साथ उत्साहवर्धन भी किया। अपने प्रशासनिक अनुभव को साझा करते हुए विकास कार्यों की गति बढ़ाने लिये प्रेरित किया। जिले के अंतर्गत मनरेगा में संचालित कार्य नरवा, डबरी निर्माण तालाब निर्माण, बकरी शेड, मुर्गी शेड, जल संसाधन को बढ़ाने कैनाल नहर लाईनिंग जैसे कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मनरेगा ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के लिए संजीवनी की भांति है। मनरेगा के माध्यम से कुआं निर्माण को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के लिए कहा।
पढ़ें- पुणे के फैशन स्ट्रीट बाजार में भीषण आग, 500 दुकानें…
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में कुएं का विशेष महत्व है, शुद्ध पेयजल के अलावा सिंचाई के साधन, व्यक्तिगत हितग्राही के साग भाजी उत्पादन के साथ-साथ जल स्तर को भी बढाएगा। कुआं ऐसे स्थानों पर खुदवाएं जहां व्यक्तिगत हितग्राही के बाड़ी या खेत हो। आश्रम, छात्रावास, स्कूल, आंगनबाड़ी जैसे शासकीय कार्यालय में पोषण वाटिका, शौचालय, रनिंग वाटर, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। शिक्षा विभाग, आदिम जाति, पीएचई, जल संसाधन, उद्यानिकी, कृषि सहित सभी विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कार्य करें।
पढ़ें- प्रदेश के 12 शहरों में रविवार को लॉकडाउन, पूरे …
गर्मी के दिनों में पेयजल संकट से जूझने वाले गांवों के बारे में पूछा वहीं मरम्मत योग्य हैंडपंप को तत्काल मरम्मत कराने और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए नवीन हैंडपंप की स्थिति से अवगत हुए। जल जीवन मिशन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी लेते हुए प्रशासकीय स्वीकृति के उपरांत कार्यों की समीक्षा की।
पढ़ें- छत्तीसगढ़: कोरोना की दूसरी लहर ने डराया, महज 10 दिन में ही फुल हुआ ICU
वन विभाग की समीक्षा करते हुए तेंदूपत्ता बोनस, लघु वनोपज की खरीदी की स्थिति लोगों में लघु वनोपज की खरीदी हेतु प्रचार-प्रसार करने एवं लघु वनोपज की खरीदी को प्राथमिकता के साथ लक्ष्य को पूर्ण करने को कहा। वहीं जंगलों में लगने वाले आग को नियंत्रण करने लोगों में जागरुकता लाने के निर्देश दिए।

Facebook


