निलंबित प्रधानपाठक ने किया जहर का सेवन, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

निलंबित प्रधानपाठक ने किया जहर का सेवन, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

निलंबित प्रधानपाठक ने किया जहर का सेवन, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: February 1, 2020 3:20 pm IST

कोरिया। जनपद पंचायत भरतपुर में निलंबित प्रधानपाठक प्रभूराम बेनवंश ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरतपुर में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में 27 जिलों के 53 विकासखंडों और 4283 ग्राम पंचायतों में डाले…

जानकारी के अनुसार निलंबित प्रधानपाठक प्रभुराम बेनवंश प्राथमिक शाला छिरहाटोला में पदस्थ था। शिक्षक पर आरोप है कि उसने शराब के नशे में हंगामा और अधिकारियों से बहस की थी जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी और कलेक्टर ने निलंबित कर दिया था।

ये भी पढ़ें: पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी ने जारी किया बीएससी, बीकॉम, बीए, एमए एम क…

जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत भरतपुर के सीईओ भूपेन्द्र सोनवानी ने शिक्षक की शिकायत कलेक्टर से की थी जिसके बाद कलेक्टर ने निलंबित किया था। दरअसल पंचायत चुनाव के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षक शराब का सेवन करके आया था, जिसे घोर लापरवाही मानते हुए कलेक्टर ने कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल बोले- मोदी सरकार का Budget 2020 शुतुरमुर्ग प्रवृत्त…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com