CG News: बस्तर के शिक्षा अधिकारी अखिलेश मिश्रा को राष्ट्रीय पुरस्कार, नवाचार और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए हुए दिल्ली में सम्मानित

बस्तर के शिक्षा अधिकारी अखिलेश मिश्रा को राष्ट्रीय पुरस्कार, Bastar's education officer Akhilesh Mishra gets national award

CG News: बस्तर के शिक्षा अधिकारी अखिलेश मिश्रा को राष्ट्रीय पुरस्कार, नवाचार और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए हुए दिल्ली में सम्मानित
Modified Date: September 3, 2026 / 10:42 pm IST
Published Date: September 3, 2026 10:40 pm IST

​जगदलपुर: CG News: बस्तर के शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य अखिलेश मिश्रा को नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA) द्वारा 2 और 3 सितंबर को आयोजित समारोह में शैक्षिक प्रशासन में नवाचार, दूरदर्शी नेतृत्व और बेहतर कार्यप्रणाली के लिए दिया गया।

​CG News: इस सम्मान के लिए पूरे छत्तीसगढ़ से केवल पांच शिक्षा अधिकारियों का चयन किया गया था, जिनमें बस्तर से अखिलेश मिश्रा शामिल हैं। ​उन्हें यह पुरस्कार जिला मिशन समन्वयक (DMC) और पूर्व में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के पद पर रहते हुए किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिले में शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रशासनिक कसावट और जमीनी स्तर पर नए बदलाव लागू करने में अहम भूमिका निभाई।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।