ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत

ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत

ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: February 2, 2021 11:14 am IST

फतेहपुर (उप्र), दो फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के ललौली कस्बे में मंगलवार को एक ट्रैक्टर से कुचलकर 14 साल के लड़के की मौत गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

ललौली थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संदीप तिवारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे कस्बा में रहने वाले सुखराम का बेटा दीपू (14) अपनी छोटी बहन को लेकर जा रहा था, तभी सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और जिससे कुचल कर उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि हादसे के जिम्मेदार ट्रैक्टर एवं उसके चालक को पकड़ लिया गया है और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गयी है।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन


लेखक के बारे में