महाराष्ट्र से अगवा की गई किशोरी मध्य प्रदेश के झांसी में एक ट्रेन में मिली

Ads

महाराष्ट्र से अगवा की गई किशोरी मध्य प्रदेश के झांसी में एक ट्रेन में मिली

  •  
  • Publish Date - January 23, 2021 / 04:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

ठाणे, 23 जनवरी (भाषा) ठाणे के मुंब्रा से अगवा की गई 14 वर्षीय किशोरी मध्य प्रदेश के झांसी में एक ट्रेन में मिली है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ निरीक्षक नितिन ठाकरे ने बताया कि 21 जनवरी को किशोरी के लापता होने के संबंध में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद ठाणे की अपराध शाखा इकाई-1 ने जांच शुरू की।

उन्होंने कहा, ”हमें पता चला कि उसे फिरोजपुर एक्सप्रेस से दिल्ली ले जाया जा रहा है, जिसके बाद शुक्रवार रात ट्रेन के झांसी के करीब पहुंचने पर हमने मध्य प्रदेश पुलिस को मामले की जानकारी दी।”

उन्होंने कि झांसी रेलवे पुलिस की एक टीम ने प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को ट्रेन में लड़की को तलाश कर लिया। इस बीच ठाणे अपराध शाखा की टीम किशोरी को उसके माता-पिता से मिलाने मध्य प्रदेश रवाना हो गई।

ठाकरे ने कहा कि सोशल मीडिया पर किशोरी से दोस्ती करने तथा उसका अपहरण करने वाले व्यक्ति की तलाश जारी है।

भाषा जोहेब उमा

उमा